अनूपपुर

गांधी नाम नही एक विचारधारा है- मयंक त्रिपाठी

रिपोर्टर@देवानंद विश्‍वकर्मा

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी ने पार्टी कार्यालय में 150वी जयंती बनाते हुये बताया की महात्मा गांधी एक विचारधारा है। नाम तो अमर है अमर रहेगा। देश को गांधी जी ने अंग्रेजों से छुड़ाया। अनेकता में एकता का प्रतीक का पाठ देश के साथ पूरे विश्व में फैलाया। गांधी जी ने अहिंसा परमो धर्म का नारा देकर देश को अहिंसा के रास्ते में चलने का सही मार्ग दिखाया। इसलिए कहा जाता है गांधी एक विचार धारा है आज के युवा ।महिलाओं ।देश के सभी वर्गों को उनके मार्गदर्शन में चलने की जरूरत है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष के पार्टी कार्यलय में उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों में अल्पसंख्यक अध्यछ नजीर अहमद, प्रदीप मिश्रा, मण्डलम अध्यक्ष चंद्रशेकर यादव कार्यकारी, मंडलम अध्यक्ष भूरा यादव, कार्यकारी मंडलम अध्यक्ष, राधे साहू मण्डल महामंत्री के साथ सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button