राजनगर। सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में कुछ तथाकथित पत्रकारों द्वारा भाजपा नेता समर बहादुर सिंह के द्वारा वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण का समाचार प्रकाशन किया गया है जो सत्य से परे होने के साथ-साथ बिल्कुल निराधार है जिसमें कहीं ना कहीं द्वेष भावना से प्रेरित होकर समाचार प्रकाशन किया गया है जो पत्रकारिता के पेशे को कहीं ना कहीं धूमिल करता है। उक्त बातें भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा ने कही। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कलसा ने कहां की समर बहादुर सिंह के ऊपर जिस वन भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाने की बात लिखी गई है वह गलत है जिसे किसी भी एजेंसी से जांच कराई जा सकती है श्री कलसा ने कहा कि इस समय क्षेत्र में कुछ ऐसे तथाकथित पत्रकार पनप गए हैं जो पत्रकारिता जैसे निष्पक्ष एवं सम्मानित पेषे को कलंकित कर रहे हैं जो पत्रकारिता के आड़ में अधिकारियों को गुमराह कर गलत जानकारी देकर लोगों को ब्लैक मेलिंग करने का काम करते हैं तो क्षेत्र के विकास की जगह क्षेत्र के विनाश में लगे हैं वही इसमें कुछ पत्रकार थाने एवं अन्य संस्थाओं की दलाली भी कर रहे हैं और अपनी इस कृत्य को छुपाने के लिए सम्मानित लोगों के ऊपर दाग लगाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे यह अपने गलत कृतियों को छुपा सके जो पत्रकारिता जैसे स्वच्छ पैसे के लिए सही नहीं है।
Related Articles
म.प्र. गुरूजी संविदा अध्यापक संघ ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर। म.प्र. गुरूजी संविदा अध्यापक संघ के संभागा अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन व अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय एवं प्राताध्यक्ष गजेन्द्र सिंह गुर्जर ने 01 दिसम्बर 2019 को रविवार के दिन मुख्यमंत्री के नाम पर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौपने के दौरान बताया कि शिक्षा कर्मी एवं संविदा शिक्षक को नियुक्ति दिनांक से लाभ मिल […]
क्षेत्र के जंगल से अवैध तरीके से निकाली जा रही है रेत
रिपोर्टर समर बहादुर सिंह राजनगर। जिले का अंतिम छोर राजनगर कोयलांचल जो आए दिन रेत के अवैध परिवहन को लेकर चर्चा में रहता है जिसमें वन विभाग एवं पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मान जाती है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष से जिले में लीज की खदान खोलने से लीज क्षेत्र […]
नगर में पात्रता पर्ची किया गया वितरित गरीबों को निशुल्क राशन का मिल सके लाभ
राजनगर। नगर में निवास करने वाले वे लोग जिनका नाम गरीबी रेखा में नहीं है किंतु वह गरीब है जिसके लिए नगर परिषद बनगवां के द्वारा सर्वे कराकर ऐसे गरीबों की सूची बनाकर नगर के गरीबों के लिए पात्रता पर्ची बनाई जा रही है। जिससे उनको शासन द्वारा निशुल्क राशन दिया जा सके। जिसके तहत […]



