अनूपपुर

कांग्रेस छोड़ो भाजपा का दामन थाम रहे हैं लोग

बिसाहूलाल सिंह के नेतृत्व में 400 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

राजेश सिंह
अनूपपुर। जब से अनूपपुर के पूर्व विधायक और मंत्री बिसाहू लाल सिंह का आगमन भोपाल से हुआ है तब से वह केवल एक ही मिशन में लगे हुए हैं कि कांग्रेस को कहां-कहां पर समाप्त किया जाए और उन्होंने यह बात आने के एक दिन बाद ही पत्रकार वार्ता के दौरान कही थी की उनका एक ही उद्देश्य है अनूपपुर विधानसभा को कांग्रेस मुक्त करना और वह इस दिशा में कार्य करना भी शुरू कर दिया। इसी कड़ी में मंगलवार के दिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी के 400 कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी एवं वरिष्ठ नेता रामअवध सिंह के उपस्थिति में दिलाई बिसाहू लाल सिंह ने सबसे पहले अपने गृह निवास परासी  में लगभग 100 कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके पश्चात पसान नगर पालिका के वार्ड क्रं. 1 जमुना बस्ती में पहुंचकर उन्होंने 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी और वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवध सिंह तथा उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से कोतमा और बिजली के नेता भी शामिल रहे। जिनमें कैलाश जैन, नवल सराफ, अजीत जैन, सुनील निगम, कोले दास, इस्लाम अली, मोहम्मद जावेद के अलावा अन्य लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्य छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली।

Related Articles

Back to top button