Breaking News

संतोष चौरसिया

खनिज विभाग विभिन्न प्रकरणों में वसूलेगा ₹21 लाख 5 हजार
संतोष चौरसिया
जमुना कोतमा खनिजों में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर नियंत्रण हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा पत्र क्र 1513-64/2020 भोपाल दिनांक 3 फरवरी. 2020 के माध्यम से टास्क फोर्स के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जाकर समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है ततसंबंध में कलेक्टर महोदय के आदेश क्र 234 दिनांक 10 फरवरी 2020 के पालन में खनिज विभाग अनूपपुर द्वारा अवधि 5 फरवरी 2020 से 20 फरवरी 2020 के मध्य खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भंडारण के निम्नानुसार प्रकरण दर्ज किए गए है जिसमें पहला अवैध परिवहन- 25प्रस्तावित राशि- रु 3,87,000 दूसरा प्रकरण.अवैध उत्खनन- 19
प्रस्तावित राशि- रु 10,25,000 तीसरा प्रकरण अवैध भंडारण- 01
प्रस्तावित राशि- रु 6,93,000इस प्रकार खनिज विभाग द्वारा पखवाड़ा अवधि में पुलिस तथा राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से अवैध उत्खनन,परिवहन तथा भंडारण के विरुद्ध कार्यवाहियां सम्पादित करते हुए 45 प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड के रूप में रु 21 लाख 5 हजार,की राशि प्रस्तावित की गई है

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button